जलयान
दिखावट
जलयान (जहाज / शिप) एक पानी में चलने वाला एक विशाल यान है जिसमें यात्री होते हैं या वस्तुएं लदी होती हैं। पहले के जलयान हवा में लगे हुए पालों से चलते थे, उसके बाद भाप से चलने वाले जलयान आये । वर्तमान समय में अधिकांश जलयान पेट्रोलियम से चलते हैं।
उक्तियाँ
[सम्पादित करें]- जलयान में होना, जेल में होने के समान है, जिसमें डूबने की सम्भावना भी है। -- सैमुएल जॉन्सन, James Boswell द्वारा 'Life of Samuel Johnson' (1759) मे उद्धृत।
- आप जो कोई भी हों, गति और पुनरावलोकन (रिफ्लेक्शन) आपके लिये ही हैं। दैवी जलयान, आपके लिये दैवी सागर पर चल रहा है। -- वाल्ट व्हिटमैन, Song of the Rolling Earth, 2.
- एक छोटा भी छेद एक बड़े जहाज को डुबा सकता है। -- बेंजामिन फ्रैंकलिन, Poor Richard's Almanac (1732-1758) में
- विशाल जहाज को चलने के लिये गहरा समुद्र चाहिये। -- जॉर्ज हर्बर्ट, Jacula Prudentum (1651)
- जहाज बन्दरगाह पर सुरक्षित होती है, किन्तु जहाज बन्दरगाह पर खड़े होने के लिये नहीं बनी है। -- William Greenough Thayer Shedd, attributed without citation in Gary Ninneman, C.I.A.: Church in Atrophy (Xulon Press, 2006), p. 167.