सामग्री पर जाएँ

सेती प्रथम

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

सेती प्रथम (१२९०-१२७९ ईसापूर्व) नविन साम्राज्य के उन्नीसवें वंश का दूसरा फैरो था और रामेसेस प्रथम का पुत्र था और रामेसेस महान का पिता था। उसके शासन काल पर कई इतिहासकारों की अलग अलग राय है। तोलेमैक काल के इतिहासकार मनेठो ने सेती को ५५ वर्ष का शासन काल दिया है जबकि आज के कई इतिहासकार ९ वर्ष और ११ वर्ष को सही मानते हैं। मध्यधरा के इतिहासकारों के अनुसार उसने मिस्र पे ११ वर्ष तक राज किया।

'सेती' का अर्थ है "देवता सेत का" जो यह संकेत करता है कि वह सेत का पूजक था।सेती का असली नाम था "सेती मेरेनपिताह" जिसका अर्थ था "देवता सेत का उपासक ,देवता पिताह का प्रिय"।

अठारहवें वंश के पतन के साथ ही मिस्र का पतन होना शुर हो गया था, तब अठारहवे वंश के अंतिम फैरो होरेम्हेब ने अपने अमात्य रामेसेस प्रथम को अपना उत्तराधिकारी नियुक्त किया। रामेसेस प्रथम ने केवल १७ महीने ही राज किया और फिर सेती ने राज किया। सेती ने कई युद्ध लड़े और मिस्र को दुबारा शक्तिशाली बनाया। उसने हित्तिते साम्राज्य से मिस्र के खोये हुए प्रान्त अपने अधीन किये और कादेश पर विजय भी पाई। सेती के अंतिम दिनों में कादेश के साथ अन्य कुछ प्रान्त दुबारा हित्तिते साम्राज्य के अधीन हो गए जिसे एक और बार फिर सेती के पुत्र रामेसेस द्वितीय ने मिस्र के अधीन किया। [3] एक सफल और शक्तिशाली शासक होने के बावजूद सेती प्रथम गुमनामी में रहा क्युकी उसके पुत्र रामेसेस द्वितीय की प्रसिद्धी उससे कई ज्यादा थी।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. ↑ "Sety I Menmaatre (Sethos I) King Sety I". Digital Egypt. UCL. मूल से से 29 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2007-02-15.
  2. ↑ Peter Clayton, Chronicle of the Pharaohs, Thames and Hudson Ltd, 1994. p.140
  3. ↑ Michael Rice (1999). Who's Who in Ancient Egypt. Routledge