सामग्री पर जाएँ

पियर ट्रूडो

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पियरे ट्रूडो
1975 में ट्रुडो
15वाँ कनाडा के प्रधानमंत्री
कार्यकाल
मार्च 3, 1980 – जून 30, 1984
शासकएलिज़ाबेथ द्वितीय
गवर्नर जनरल
प्रतिपुरुषएलन मैकिकेन
पूर्वाधिकारीजो क्लार्क
उत्तराधिकारीजॉन टर्नर
कार्यकाल
अप्रैल 20, 1968 – जून 4, 1979
शासकएलिज़ाबेथ द्वितीय
गवर्नर जनरल
प्रतिपुरुषएलन मैकिकेन (1977–79)
पूर्वाधिकारीलेस्टर बी. पीयरसन
उत्तराधिकारीजो क्लार्क
नेता विपक्ष
कार्यकाल
जून 4, 1979 – मार्च 3, 1980
पूर्वाधिकारीजो क्लार्क
उत्तराधिकारीजो क्लार्क
लिबरल पार्टी का नेता
कार्यकाल
अप्रैल 6, 1968 – जून 16, 1984
पूर्वाधिकारीलेस्टर बी. पियरसन
उत्तराधिकारीजॉन टर्नर
न्याय मंत्री
कार्यकाल
अप्रैल 4, 1967 – जुलाई 5, 1968
पूर्वाधिकारीलुई कार्डिन
उत्तराधिकारीजॉन टर्नर
कनाडा के लिये रानी की सलाहकार समिति का अध्यक्ष
कार्यकाल
मार्च 11, 1968 – मई 1, 1968
पूर्वाधिकारीवाल्टर एल. गॉर्डन
उत्तराधिकारीऐलन मैकिकन
Member of the कनाडा Parliament
for मॉउंट रोयल
कार्यकाल
नवम्बर 8, 1965 – जून 30, 1984
पूर्वाधिकारीएलन मैक्नॉटन
उत्तराधिकारीशीला फाइनस्टोन
व्यक्तिगत जानकारी
जन्मजोसेफ फ़िलिप पियरे येव्स एलियट ट्रूडो
18 अक्टूबर 1919
मृत्युसितम्बर 28, 2000(2000-09-28) (उम्र 80 वर्ष)
मॉन्ट्रियल, क़्युबेक
दललिबरल
पत्नीमार्गरेट ट्रूडो (1971–1984, 1977 में तलाक)
बच्चे
माता-पिता
व्यवसाय
  • अधिवक्ता
  • न्यायमूर्ति
  • शिक्षाविद
  • प्रोफेसर
  • लेखक
  • पत्रकार
  • सांसद
  • नेता
हस्ताक्षर
सैन्य सेवा
निष्ठा Canada
शाखा/सेवाकनाडियाई सेना सुरक्षित
पद अधिकारी कैडेट

जोसेफ फ़िलिप पियरे येव्स एलियट ट्रूडो, CC CH PC QC FRSC (/truːˈdoʊ/; फ़्रांसीसी उच्चारण: [tʁydo]; अक्टूबर 18, 1919 – सितम्बर 28, 2000), को सामान्यत: पियरे ट्रूडो या पियरे एलियट ट्रूडो, अप्रैल २०, १९६८ से ४ जून १९७९ तक और फिर ३ मार्च १९८० से ३० जून १९८४ तक कनाडा के 15वें प्रधानमंत्री थे।

टूडो ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुवात अधिवक्ता, बुद्धिजीवी और कार्यकर्ता के तौर पर क़्युबेक की राजनीति में शुरुवात की। १९६० में वो कनाडा की लिबरल पार्टी के जरिये राष्ट्रीय राजनीति में शामिल हुए। उन्हें लेस्टर बी. पियरसन के संसदीय सचिव चुना गया और बाद में न्याय मंत्री चुने गये। ट्रूडो १९६८ में लिबरलों के नेता चुने गये। फिर १९६० से मध्य १९८० तक वो कनाडा की राजनीति में छाये रहे। आवेश से पहले तर्क ( "Reason before passion") उनका व्यक्तिगत ध्येय था।[1] उन्होंने १९८४ में राजनीति से सन्यास ले लिया और उनके बाद जॉन टर्नर कनाडा के प्रधानमंत्री बने। उनके ज्येष्ठ पुत्र जस्टिन ट्रूडो वर्तमान में कनाडा के तेइसवें प्रधानमंत्री हैं।

बुद्धिजीवी उनके प्रभावशाली व्यक्तित्व, बुद्धिमत्ता और राजनैतिक नेतृत्व क्षमता [2] को क़्युबेक स्वतंत्रता संग्राम के दौरान राष्ट्रीय एकता को बचाए रखने, अक्टूबर समस्या (हिंसक विद्रोहों) का दमन करने, एक अखिल कनाडियाई पहचान को बढावा देने व कानूनी बहुभाषावाद को अनुमति दिलाने के लिये उन्हें सलाम करते हैं।[3] आलोचक उन्हें घमंड, आर्थिक कुप्रबंध और क़्युबेक संस्कृति और कनाडियाई प्रेयरीओं की आर्थिक क्षमताओं को कुचलने के लिये कनाडा की निर्णय लेने की समिति को गैरकानूनी रूप से केंद्रीकृत करने के लिये उनकी आलोचना करते हैं। [4] वैसे जनता के बीच तो उनकी प्रसिद्धि बंटी हुई है लेकिन शिक्षाविद व इतिहास के स्कॉलर उन्हें कनाडा के महानतम प्रधानमंत्रियों में गिनते हैं और उन्हें आधुनिक कनाडा का पितामह मानते हैं।[5]

  1. ↑ Kaufman (2000-09-29).
  2. ↑ Mallick (2000-09-30), p. P04.
  3. ↑ The Globe and Mail (2000-09-29), p. A20.
  4. ↑ Fortin (2000-10-09), p. A17.
  5. ↑ हिलमर, नॉर्मैन और स्टीफन एज़्ज़ी (10 जून 2011). "Canada's best prime ministers". मैक्लीन्स. मूल से से 6 सितंबर 2015 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 25 अगस्त 2015.