सामग्री पर जाएँ

जैनेट येलेन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
जैनेट येलेन
उपाध्यक्षा (Vice Chair) फेडरल रिज़र्व सिस्टम
पदस्थ
4 अक्टूबर 2010
राष्ट्रपतिबराक ओबामा
पूर्वाधिकारीडोनाल्ड काह्न
अध्यक्षा (Chair) आर्थिक सलाहकार समिति
कार्यकाल
18 फ़रवरी 1997 – 3 अगस्त 1999
राष्ट्रपतिबिल क्लिंटन
पूर्वाधिकारीजोसेफ स्टिग्लिट्ज़
उत्तराधिकारीमार्टिन नील बेली
व्यक्तिगत जानकारी
जन्म13 अगस्त 1946 (1946-08-13) (आयु 80)
दलडेमोक्रैटिक
पत्नीजॉर्ज एकर्लॉफ
ब्राऊन विश्वविद्यालय
येल विश्वविद्यालय

जैनेट येलेन (जन्म:13 अगस्त 1946) अमेरिका की एक सुप्रसिद्ध अर्थशास्त्री हैं जिन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अक्टूबर 2013 में फेडरल रिजर्व के बोर्ड ऑफ गवर्नर के अध्यक्ष के तौर पर नामांकित किया है। अभी इस पद पर बेन बर्नान्के कार्यरत हैं, जिनका कार्यकाल 31 जनवरी 2014 को समाप्त हो रहा है। वर्तमान में जैनेट इस संस्था के उपाध्यक्षों में से एक हैं।

इस अवसर पर ओबामा ने उन्हें अमेरिका के 'सबसे महत्वपूर्ण अर्थशास्त्रियों और नीति निर्माताओं' में से एक बताया। अभी सीनेट द्वारा इस नामांकन का अनुमोदन बाकी है। यदि ऐसा हो जाता है तो वह प्रमुख बैंकर का पद ग्रहण करने वाली देश की पहली महिला होंगी।[1]

इससे पहले वे फेडरल रिजर्व ऑफ सैन फ्रांसिस्को की प्रेसीडेंट व मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी रह चुकी हैं। राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के समय में वे व्हाईट हाऊस की आर्थिक सलाहकार समिति की प्रमुख थीं। उन्होंने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय तथा बर्कले के हास स्कूल ऑफ बिज़नेस में अध्यापन कार्य भी किया है।[2][3]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. ↑ "ओबामा ने फेड बोर्ड के अध्यक्ष तौर पर येलेन को नामांकित किया". नवभारत टाईम्स. Oct 10, 2013, accessdate = Oct 11, 2013. 15 अक्तूबर 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 11 अक्तूबर 2013. {{cite web}}: Check date values in: |date= (help); Missing pipe in: |date= (help)
  2. ↑ "Obama nominates Yellen as Fed chair". USA Today. 11 जनवरी 2014 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 9 अक्टूबर 2013.
  3. ↑ "संग्रहीत प्रति". 15 फ़रवरी 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 12 अक्तूबर 2013.