चेर्सनेसास
| चेर्सनेसास | |
|---|---|
सेंट ब्लादिमीर गिरजाघर से चेर्सनेसास का दृश्य। | |
![]() चेर्सनेसास का संवादात्मक मानचित्र | |
| 44°36′42″N 33°29′36″E / 44.61167°N 33.49333°Eनिर्देशांक: 44°36′42″N 33°29′36″E / 44.61167°N 33.49333°E | |
| प्रकार | उपनिवेश |
| काल | प्राचीन यूनान से मध्य युग का उत्तरार्ध |
| संस्कृतियाँ | यूनानी, प्राचीन रोम, हूण, बाइज़ेंटाइन |
| अवस्थिति | सेवस्टोपोल |
| क्षेत्र | क्रीमिया |
| इतिहास | |
| निर्माण | छठी शताब्दी ईसा पूर्व |
| परित्याग | लगभग 1400 ईस्वी में |
| स्थल टिप्पणी | |
| क्षेत्र | 30 हे॰ (74 एकड़) |
| उत्खनन | 1827 |
| रखरखाव | टौरिक चेर्सनेसास का राष्ट्रीय संरक्षण क्षेत्र |
| वेबसाइट | www |
| यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल | |
| आधिकारिक नाम | टौरिक चेर्सोनीज़ का प्राचीन शहर |
| मानदंड | सांस्कृतिक: ii, v |
| सन्दर्भ | 1411 |
| शिलालेख | 2013 (37 सत्र) |
| क्षेत्र | 42.8 हे॰ (0.165 वर्ग मील) |
| मध्यवर्ती क्षेत्र | 207.2 हे॰ (0.800 वर्ग मील) |
| जालस्थल | chersonesos-sev |
चेर्सनेसास (अंग्रेज़ी: Chersonesus) (मध्ययुगीन यूनान में चेर्सन) एक प्राचीन यूनानी उपनिवेश था।[1] इसे लगभग 2,500 साल पहले क्रीमिया प्रायद्वीप के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में बसाया गया था।[2] बिथिनिया के हेराक्लिया पोंटिका से आए लोगों ने छठी शताब्दी ईसा पूर्व में इस उपनिवेश की स्थापना की थी।
यह प्राचीन शहर क्रीमिया प्रायद्वीप पर काला सागर के तट पर आज के सेवस्टोपोल के बाहरी इलाके में स्थित था, जहाँ इसे खेर्सोनेस के नाम से जाना जाता है। यह स्थल टौरिक चेर्सनेसास के राष्ट्रीय संरक्षण क्षेत्र का हिस्सा है। यूनानी भाषा में चेर्सनेसास नाम का अर्थ प्रायद्वीप है। यह दो शब्दों से मिलकर बना है :- चेर्स (यानी मुख्य भूमि) और नेसास (यानी द्वीप)। यह उस जगह का सही वर्णन करता है जहाँ यह उपनिवेश बसाया गया था। इसे टौरिक चेर्सोनीज़ (Tauric Chersonese) नाम के साथ भ्रमित नहीं करना चाहिए, जो नाम अक्सर पूरे दक्षिणी क्रीमिया के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
यूनान के शास्त्रीय युग (लगभग 480 ईसा पूर्व से 323 ईसा पूर्व) के ज़्यादातर समय में, चेर्सनेसास एक लोकतंत्र के तौर पर काम करता था, जहाँ चुने हुए आर्कन (Archon) का एक समूह शासन करते थे।[3] आर्कन शब्द का यूनानी भाषा में मूल अर्थ नेता या शासक होता है। समय के साथ-साथ सरकार कुलीनतंत्र होती गई और सत्ता आर्कन्स के हाथों में केंद्रित हो गई। तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व से ही सभी नागरिकों द्वारा ली जाने वाली शपथ का एक रूप आज भी मौजूद है।[4] वर्ष 2013 में यूनेस्को ने चेर्सनेसास को विश्व धरोहर स्थल के रूप में पंजीकृत किया।[5]
धार्मिक इतिहास
[संपादित करें]धार्मिक महाविच्छेद से पहले चेर्सनेसास सदियों तक रोमन साम्राज्य का एक प्रमुख बिशप केंद्र था, बाद में यह यूनानी धर्म का केंद्र बन गया। इसे जल्द ही आर्कबिशप का दर्जा मिल गया था, क्योंकि नोटिशिया एपिस्कोपेटम (Notitiae Episcopatuum) में इसका ज़िक्र इसी रूप में मिलता है। 1475 में तुर्की के कब्ज़े और शहर के विनाश के बाद इसका अस्तित्व खत्म हो गया।[6]
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ अलेक्जेंड्रू, एवराम; गोचा आर., त्सेत्स्खलाद्ज़े; जेम्स, हारग्रेव (2021). The Greeks and Romans in the Black Sea and the Importance of the Pontic Region for the Graeco-Roman World [काला सागर में यूनानी और रोमन तथा ग्रीको-रोमन दुनिया के लिए पोंटिक क्षेत्र का महत्व] (अंग्रेज़ी भाषा में). आर्कियोप्रेस पब्लिशिंग लिमिटेड. p. 456. ISBN 9781789697599. अभिगमन तिथि: 5 सितम्बर 2026.
- ↑ पैट्रीशिया, क्लॉस. "Ancient Greek City of Chersonesus in Crimea Founded 2,500 Years Ago" [क्रीमिया में प्राचीन ग्रीक शहर खेरसोनेसस की स्थापना 2,500 साल पहले हुई थी]. ग्रीक रिपोर्टर (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 19 अगस्त 2026.
- ↑ "Archons" [आर्कॉन्स]. इनसाइक्लोपीडिया (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 19 अगस्त 2026.
- ↑ "THE OATH OF THE CITIZENS OF CHERSONESOS" [चेर्सनेसास के नागरिकों की शपथ]. एटसल (अंग्रेज़ी भाषा में). मूल से से जनवरी 19, 2018 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 19 अगस्त 2026.
- ↑ "Ancient City of Tauric Chersonese and its Chora" [टॉरिक चेर्सनेसास का प्राचीन शहर और उसका चोरा]. यूनेस्को (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 19 अगस्त 2026.
- ↑ रेमंड जेनिन, v. 3. चेर्सनेसास, : Dictionnaire d'Histoire et de Géographie ecclésiastiques, खंड. XII, पेरिस 1953, coll. 636–638.
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]| चेर्सनेसास टोरिक से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |
